**दुर्गेश नायक एवं उनके सुपुत्र के जन्मदिन के अवसर पर शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय कपरतुंगा में नेवता भोज का आयोजन**

बरमकेला। दुर्गेश नायक एवं उनके सुपुत्र के जन्मदिन के शुभ अवसर पर शासकीय प्राथमिक/पूर्व माध्यमिक विद्यालय कपरतुंगा में नेवता भोज का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं ग्रामीणजनों ने सहभागिता निभाते हुए उत्साह और आनंद के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
नेवता भोज के दौरान सभी बच्चों को प्रेमपूर्वक भोजन कराया गया तथा जन्मदिन की खुशियां साझा की गईं। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने दुर्गेश नायक एवं उनके सुपुत्र को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखमय, स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विद्यालय परिवार ने इस सराहनीय पहल के लिए दुर्गेश नायक का आभार व्यक्त किया। शिक्षकों ने कहा कि ऐसे सामाजिक एवं प्रेरणादायक आयोजन बच्चों में आपसी प्रेम, सहयोग और सामाजिक समरसता की भावना को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ तथा सभी ने मिलकर जन्मदिन को यादगार बनाया। विद्यालय परिसर में हर्ष और उल्लास का माहौल देखने को मिला।



