स्व. मकरध्वज पटेल की पुण्य स्मृति में मां दुर्गा मंच का निर्माण, जगन्नाथ पाणिग्राही ने किया उद्घाटन

**नौघटा के आश्रित ग्राम छैलफोरा में बाढ़ की समस्या की भी ली जानकारी, ग्रामीणों से की चर्चा**
**बरमकेला।** सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला विकासखंड अंतर्गत ग्राम नौघटा में सरपंच द्वारा अपने पूज्य पिता स्वर्गीय मकरध्वज पटेल की पुण्य स्मृति में मां दुर्गा मंच का निर्माण कराया गया। नवनिर्मित दुर्गा मंच का उद्घाटन भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय के स्वतंत्र निदेशक जगन्नाथ पाणिग्राही ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर दुर्गा समिति के सभी सदस्य, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने मां दुर्गा मंच निर्माण की सराहना करते हुए इसे धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण बताया। मंच के निर्माण से गांव में धार्मिक आयोजनों, पूजा-पाठ तथा अन्य सामुदायिक कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधा मिलेगी। ग्रामीणों ने इस पहल को गांव के लिए उपयोगी बताते हुए प्रसन्नता व्यक्त की।
उद्घाटन कार्यक्रम के बाद जगन्नाथ पाणिग्राही ने नौघटा के आश्रित ग्राम छैलफोरा का भी दौरा किया। यहां उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर बाढ़ के कारण होने वाली समस्याओं की जानकारी ली। ग्रामीणों ने बाढ़ से जुड़ी परेशानियों से उन्हें अवगत कराया। इस दौरान सरपंच ने भी क्षेत्र की समस्याओं और ग्रामीणों की आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी दी।
कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा कृषि व्यवसाय उद्यमिता प्रकल्प के प्रदेश संयोजक कैलाश पंडा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला महामंत्री परदेशी प्रधान, मंडल अध्यक्ष प्रदीप सतपथी, मंडल महामंत्री नारायण प्रधान एवं महेश बारीक, मंडल मंत्री अजय पटेल, प्राधिकृत अधिकारी जयरतन पटेल, भाजपा किसान मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष महेश साहू, पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल महामंत्री भीमसेन साहा सहित सुकदेव दुआन, सुरेंद्र प्रधान, शशि कुमार डनसेना, डमरूधर प्रधान, पुरुषोत्तम प्रधान, ईश्वर साहू, श्रीमती जान्हवी साहू, किशोर साहू, बनमाली पटेल, जितेंद्र पटेल एवं जोतराम पटेल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही। दुर्गा मंच का निर्माण जहां धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक बना, वहीं छैलफोरा में बाढ़ की समस्या की जानकारी लेने की पहल से ग्रामीणों की स्थानीय समस्याएं भी सामने आईं।



