सारंगढ़ बिलाईगढ़

आंगनबाड़ी केंद्र रक्सा में नेवता भोज कार्यक्रम, जिला पंचायत सभापति संतोषी खटकर रहीं मौजूद

सारंगढ़-बिलाईगढ़। आंगनबाड़ी केंद्र रक्सा में नेवता भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रीमती संतोषी खटकर, सभापति जिला पंचायत सारंगढ़-बिलाईगढ़ एवं जिला मंत्री भाजपा सारंगढ़-बिलाईगढ़, की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र में उपस्थित नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ समय बिताया और बच्चों के साथ आत्मीयता साझा की।

कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती कनकलता बंजारे, सहायिका एवं रसोइया सहित बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे। नेवता भोज के दौरान बच्चों को भोजन कराया गया तथा उनके स्वास्थ्य, पोषण और बेहतर भविष्य को लेकर चर्चा की गई।

इस अवसर पर श्रीमती संतोषी खटकर ने कहा कि बच्चों के स्वस्थ विकास के लिए पौष्टिक आहार और बेहतर वातावरण बेहद आवश्यक है। नेवता भोज जैसे आयोजन समाज और बच्चों के बीच अपनत्व की भावना को मजबूत करते हैं। साथ ही ऐसे कार्यक्रम बच्चों के पोषण एवं शिक्षा के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश भी देते हैं।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के साथ खुशियां साझा करने के साथ उनके स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए समाज की सहभागिता को बढ़ावा देना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button