छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

केक काटकर मनाया गया ड्राइवर दिवस, बरमकेला इकाई ने निकाली बाइक रैली

बरमकेला। ड्राइवर दिवस के अवसर पर बरमकेला ड्राइवर सारथी इकाई द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी उत्साहपूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केक काटकर ड्राइवर दिवस मनाया गया। इस दौरान बाइक रैली निकालकर ड्राइवरों की एकजुटता और संगठनात्मक भावना का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष नईम खान, उपाध्यक्ष वीरू महंत, कोषाध्यक्ष बोधराम सोनी, सचिव धीरज दास, सहसचिव ईश्वर दास, मीडिया प्रभारी पदुम पटेल तथा जिला सहसचिव आनंद राणा सहित बड़ी संख्या में ड्राइवर सारथी भाई उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सदस्यगण श्याम मालाकार, सुखसागर, शिव, अविनाश, किशन, अवतार, शंकर, गणेश, रामनाथ, कृष्णा, समय, सुशांत, लालदास, चरण, जलेस, कन्हैया, किशोर, सत्यानंद, रमेश, परसराम, दूजेलाल, प्रमोद, फुलकु, अभिषेक, धर्मेंद्र, सानू, विकास, आरक्षित सहित अन्य ड्राइवरों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।

वक्ताओं ने कहा कि ड्राइवर समाज की परिवहन व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। वे दिन-रात मेहनत कर लोगों और आवश्यक सामान को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के दौरान सभी ड्राइवर साथियों ने संगठन की एकता और आपसी सहयोग बनाए रखने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button