छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

अवैध महुआ शराब के खिलाफ बरमकेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 29 लीटर कच्ची शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

बरमकेला। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए बरमकेला पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी कड़ी में थाना बरमकेला पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल 29 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिले की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय के निर्देशन में जुआ, सट्टा, अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उप पुलिस अधीक्षक सुश्री संतोषी ग्रेस के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए पहले मामले में भूपेंद्र चौहान उर्फ बीजू (21 वर्ष), निवासी बेंगची के कब्जे से 15 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की। वहीं दूसरे मामले में गिरधारी लाल अजय (40 वर्ष), निवासी देवानपाली, थाना बरमकेला के पास से 14 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की गई।

दोनों मामलों में कुल 29 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त करते हुए आरोपियों के विरुद्ध थाना बरमकेला में अपराध क्रमांक 90/2026 एवं 91/2026 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजने की कार्रवाई की है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी ए. के. बेक, महिला प्रधान आरक्षक, प्रधान आरक्षक किशन साहू, भीमसेन सिदार, आरक्षक अशोक, राजकुमार, गुलशन, गोपाल, तुलेश्वर सहित थाना बरमकेला के अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button