छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

प्रो कबड्डी अब गांव की ओर, धूमाभांठा में पहली बार कबड्डी प्रीमियर लीग सीजन-1 का आयोजन

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत धूमाभांठा में खेल प्रेमियों के लिए एक ऐतिहासिक पहल होने जा रही है। पहली बार ग्रामीण क्षेत्र में कबड्डी प्रीमियर लीग सीजन-1 का आयोजन किया जा रहा है, जिसे नवयुवक समिति धूमाभांठा द्वारा आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन “प्रो कबड्डी अब गांव की ओर” की सोच को साकार करता नजर आ रहा है।

इस प्रतियोगिता में प्रो कबड्डी के सभी निर्धारित नियमों के तहत मैच खेले जाएंगे। खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें कुल 12 टीमों में विभाजित किया गया है, जिनका नेतृत्व टीम ऑनर द्वारा किया जाएगा। इससे ग्रामीण खिलाड़ियों को पेशेवर स्तर का अनुभव मिलेगा और उनकी प्रतिभा को मंच प्राप्त होगा।

कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 17 जनवरी से 18 जनवरी तक किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि यशवंत नायक (नवोत्सव सोलर कंपनी), सरपंच प्रमोद कुमार भट्ट, उप सरपंच रामकुमार पटेल, थान सिंह पटेल एवं गुलाल पटेल के करकमलों से किया जाएगा।

वहीं प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि राधेश्याम राठिया सांसद लोकसभा रायगढ़ उपस्थित रहेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जगन्नाथ पाणिग्रही (उपाध्यक्ष प्रदेश भाजपा), कैलाश पंडा (संयोजक प्रदेश कृषि व्यवसाय किसान मोर्चा), मनोहर पटेल (उपाध्यक्ष जिला भाजपा), डॉ. अभिलाषा, कैलाश नायक (जिला पंचायत सदस्य) एवं श्रीमती गणेशी चौहान (जनपद पंचायत सदस्य) खिलाड़ियों का सम्मान कर उनका मनोबल बढ़ाएंगे तथा विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।

यह आयोजन ग्रामीण युवाओं में खेल के प्रति उत्साह बढ़ाने और कबड्डी को नई पहचान दिलाने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button