छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

*कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने  जिला मुख्यालय सारंगढ़ में निर्माणाधीन भवन कार्यों का किया औचक निरीक्षण*

*कलेक्टर ने गुणवत्ता के साथ कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए*

*कंपोजिट बिल्डिंग, एसडीएम और तहसील कार्यालय, मंच, पुराने छात्रावास भवन जीर्णोद्धार कार्य से लोगों को एक ही स्थान में मिलेगा सभी ऑफिस की सुविधा*



सारंगढ़ बिलाईगढ़ / कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने जिला मुख्यालय सारंगढ़ में निर्माणाधीन  कलेक्टोरेट सयुंक्त जिला कार्यालय (कंपोजिट बिल्डिंग) एसडीएम और तहसील कार्यालय भवन निर्माण का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने ड्राइंग डिजाइन के अनुसार निर्माण निर्माणाधीन कंपोजिट बिल्डिंग को पूरी गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश संबंधित कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग पी एल पैकरा एवं ठेकेदार को दिए। इसके बाद डॉ कन्नौजे ने खेलभांठा मैदान में निर्माणाधीन मंच निर्माण कार्य का निरीक्षण कर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसी प्रकार कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग के हॉस्टल के जीर्णोद्धार कार्य का अवलोकन किया और एसडीओ ग्रामीण यांत्रिकी सेवा को जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग पी एल पैकरा, एसडीएम सारंगढ़ वर्षा बंसल, डिप्टी कलेक्टर उमेश साहू आदि उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि कंपोजिट बिल्डिंग, एसडीएम और तहसील कार्यालय, मंच, पुराने छात्रावास भवन जीर्णोद्धार कार्य से लोगों को एक ही स्थान में सभी ऑफिस की सुविधा मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button