
बरमकेला/जनपद पंचायत बरमकेला में पदस्थ उप अभियंता जयमंगल पटेल के रायपुर में इलाज के दौरान हुए निधन की दुखद खबर ने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया है। अत्यंत व्यवहारिक, विनम्र स्वभाव के धनी और हमेशा चेहरे पर मुस्कान लिए रहने वाले पटेल जी को जानने-पहचानने वाला हर व्यक्ति गहरे भावुक है। उनकी अचानक हुई मृत्यु की खबर सोशल मीडिया पर फैलते ही लोगों ने उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी सरलता, ईमानदारी और कार्य के प्रति समर्पण को याद किया।
बरमकेला क्षेत्र में कई वर्षों तक अपनी सेवाएं देते हुए उन्होंने न केवल विकास कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया, बल्कि जन-जन के दिल में अपनी अलग पहचान बनाई। उनका जाना जनपद पंचायत के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति मिले तथा शोकसंतप्त परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।



