ग्राम पंचायत गोबरसिंहा सरपंच और जनपद पंचायत सदस्य उज्जवल मिरी भाजपा सदस्यता ग्रहण करने के बाद कैलाश पंडा से खास मुलाकात

सारंगढ़/ग्राम पंचायत गोबरसिंहा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को उस समय नई ऊर्जा मिली जब पंचायत के सरपंच उज्जवल मिरी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता और उपाध्यक्ष कैलाश पंडा के निवास पर कैलाश पंडा ने उज्जवल मिरी का गर्मजोशी से स्वागत किया और पार्टी की एकता एवं शक्ति का प्रतीक भाजपा का गमछा भेंट किया।
उज्जवल मिरी के पार्टी में शामिल होने से भाजपा को पंचायत स्तर पर और मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा के साथ मिलकर ग्राम पंचायत के विकास कार्यों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा।
इस मौके पर संजू गुरुजी की उपस्थिति ने इस पल को और भी विशेष बना दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा से ही ग्रामीण विकास और जनता के हितों के लिए प्रतिबद्ध रही है। उज्जवल मिरी का पार्टी में स्वागत इस प्रतिबद्धता को और मजबूत करेगा।
भाजपा नेताओं ने कहा कि यह एक नए युग की शुरुआत है, जहां सब मिलकर विकास, एकता और सहयोग के साथ आगे बढ़ेंगे। ग्रामीण जनता के कल्याण के लिए सभी कार्यकर्ता पूर्ण समर्पण से कार्य करेंगे, जिससे गोबरसिंहा पंचायत का हर क्षेत्र विकास की राह पर आगे बढ़ सके।



