छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

अरुण मालाकार का जिलाध्यक्ष कार्यकाल बेमिसाल रहा।

सारंगढ/ रायगढ़ ज़िला कांग्रेस को मजबूत करते हुए सभी को एक साथ लेकर चलने व सारंगढ को नया जिला बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले रायगढ़ व सारंगढ जिला कांग्रेस कमेटी के तत्कालीन जिला अध्यक्ष अरुण मालाकार की कार्यकाल बेमिसाल रहा है। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता गोपाल बाघे ने बताया कि उनके कार्यकाल में  रायगढ़ जिले के पांच विधानसभा में कांग्रेस की पर्चा लहराते हुए छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने की अहम भूमिका निभाये। नगरी निकाय व पंचायत चुनाव में पूरे जिले में कांग्रेस मय रहा है। सारंगढ जिला बनने के बाद  मालाकार के सफल नेतृत्व में जिले के पूरे विधानसभा 2024 में भाजपा मुक्त हुए। वर्तमान पंचायत चुनाव सारंगढ व बरमकेला जनपद पंचायत में कांग्रेस की कब्जा बरकरार रहा।छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी ने जिले में बदलाव करते हुए नया अध्यक्ष ताराचंद देवांगन को नियुक्त करते हुए जिम्मेदारी सौंपी है। सारंगढ जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष की बदलाव  मालाकार की कद बढ़ाने की संकेत हैं। और आने वाले समय मे उच्च नेतृत्व के साथ कार्य करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button